फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को करें जागरूक, बनाएं मतदाता : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले प्रत्येक युवा को मतदाता बनाएं। कोई युवा मतदाता बनने से वंचित न रहे।
विज्ञापन

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों व अन्य शिक्षण संस्थानों में युवाओं को मतदाता बनने के लिए जागरूक करे और जागरूकता कैंप आयोजित करवाएं ताकि 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक युवा की वोट बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि निर्धारित आयु पूर्ण करने वालों को वोट बनवाने में बीएलओ सहयोगी बनें। जिन गांवों में महिलाएं पुरुषों के मुकाबले कम मतदान करती हैं वहां विशेष जागरूकता कैंप आयोजित करवाए जाएं ताकि इन कैंपों की सहायता से युवा व महिला मतदाताओं को मतदान करने के प्रति प्रेरित किया जा सके। मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ इस बात को सुनिश्चित करें कि सर्वे के दौरान प्रत्येक घर को कवर करें और नोट करें कि उस घर में कितने मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें