फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास करें : डॉ. राजेंद्र

Thu, 11 Apr 2024 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव लूखी ​स्थित राजकीय स्कूल में सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल प्रभा
विज्ञापन
कोसली। गांव लूखी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए बुधवार को संकुल, लुखी के स्कूल प्रभारियों की बैठक हुई। इसमें खंड संसाधन समन्वयक, डॉ. राजेंद्र यादव प्रेरक के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता संकुल प्रभारी उमा यादव ने की। इस मौके पर राजेंद्र ने स्कूल मुखियाओं से कहा कि छात्र संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में छात्र संख्या लगातार कम हो रही है।
विज्ञापन

डॉ. राजेंद्र यादव ने इस संदर्भ में अच्छा प्रयास कर रहे शिक्षकों एवं स्कूल मुखियाओं की प्रशंसा भी की। उन्होंने मुखियाओं से आग्रह किया कि वे अभिभावकों से रूबरू होकर विद्यालय की उपलब्धियों एवं विशेषताओं के बारे में बताएं। ज्यादा से ज्यादा बच्चों का विद्यालयों में नामांकन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों में समृद्ध पुस्तकालय, डिजिटल बोर्ड, स्वच्छ वातावरण, खुले एवं हवादार कक्षा कक्ष, साफ सुथरे टाॅयलेट, कंप्यूटर शिक्षा आदि की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस मौके पर एबीआरसी अंशु यादव, प्राचार्य ईश कुमार, मुख्य अध्यापक रामकिशन, मौलिक मुख्याध्यापक बाबूलाल यादव, मुख्य शिक्षक मनोज नठेड़ा, सरिता यादव, प्रवीण कुमार, अनिल कुमार एवं लिपिक संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें