रेवाड़ी। भारत विकास परिषद रेवाड़ी शाखा ने हिंदू नववर्ष के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए। गांव बीकानेर के प्राचीन देवी के मंदिर में जिला समन्वयक मुकेश सैनी के सहयोग से हवन का आयोजन करवाया। दूसरी ओर संध्या के समय शिव चौक, माॅडल टाउन, कोर्ट रोड, रेवाड़ी पर बैलून और फूलों से सजा दिया। सदस्यों व शहर के प्रबुद्धजनों ने 101 दीपक जलाए। आचार्य दिलीप शास्त्री ने शिव चौक पर भगवान शिव शंकर की आरती करवाई।
दोनों कार्यक्रम में शाखा संरक्षक रमेश सचदेवा, डाॅक्टर रामबाबू यादव (क्षेत्रीय सचिव), दिनेश सैनी शाखा अध्यक्ष, हुक्म चंद्र प्रजापत सचिव, कोषाध्यक्ष राम किशोर सैनी, योगेश शर्मा, जगमोहन अग्रवाल, नितिन गोयल, मदनलाल सैनी, सरदार काश्मीर सिंह व कार्यक्रम संयोजक राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।