फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में एफएलएन का प्रभावी संचालन कराएं : पूनिया

Sat, 22 Feb 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 17रेवाड़ी। जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में उप​स्थित जिला मौलिक शि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। एफएलएन मिशन के तहत जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया की अध्यक्षता में डीपीआईयू की समीक्षा बैठक हुई। इसमें एफएलएन समन्वयक चरण सिंह ने दिशानिर्देशों के बारे में बताया। सभी खंडस्तरीय अधिकारियों से कहा गया कि वे प्राथमिक विद्यालयों में एफएलएन मिशन का प्रभावी संचालन कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेंटर्स से रिपोर्ट लेकर उन विद्यालयों में शिक्षकों व विद्यार्थियों के अधिगम स्तर को सुधारने के लिए प्रेरित करें। बीपीआईयू की बैठकों में डैशबोर्ड का प्रयोग करें। उदयन ने डैशबोर्ड के डेटा का विश्लेषण करते हुए कक्षा पहली, दूसरी व तीसरी के सभी खंडों की स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सभी रेवाड़ी खंड के 20 विद्यालयों में निगरानी और स्पोर्ट बढ़ा कर विद्यार्थियों के स्तर को सुधारने कि कोशिश कर रहे हैं। तुषार ने बताया कि किस प्रकार अधिकारी सूचना, शिक्षा और संचार के माध्यम से नामांकन को बढ़ा सकते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि जिले की सफलता की कहानियों को प्रस्तुत किया जाए एसएलओ पर केस स्टोरी बनाई जाए, प्रत्येक विद्यालय से निपुण रिपोर्टर की वीडियो साझा की जाए, पंचायत के चैनलों से जुड़ कर विद्यालयों की सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं को साझा किया जाए और बाल कवि सम्मेलन आदि का आयोजन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें