फोटो : 11जिमखाना क्लब में आयोजित कांग्रेस की बैठक। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र छाबड़ा ने कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया है। इसको लेकर जिम खाना क्लब में बैठक हुई जिसमें संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में जिला रेवाड़ी पर्यवेक्षक एआईसीसी बीएम संदीप, एआईसीसी से वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पराग शर्मा और कांग्रेस नेता सुरेश गुप्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की।
इस मौके पर कटला बाजार के पूर्व प्रधान रामचंद्र, टेकचंद सैनी, नम्रता सचदेवा, पूर्व सरपंच कंवर सिंह, डॉ. धीरज छाबड़ा, रमेश सहगल,राजीव जैन उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस को वर्तमान समय में जमीनी स्तर पर और अधिक संगठित करने की आवश्यकता है। सभी ने महेन्द्र छाबड़ा के अनुभव, समर्पण और संगठन क्षमता की सराहना की।