शिविर में जांच करते चिकित्सक। संवाद
रेवाड़ी। रामबास स्थित सैनी चौपाल में सैनी समाज की तरफ से महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्यों और युवाओं ने भाग लेकर ज्योतिबा फुले के जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान को याद किया। उनके आदर्शों को अपनाने और समाज के विकास में योगदान देने के संकल्प के साथ किया गया। कार्यक्रम में खुशराम ठेकेदार, रोशन लाल सैनी, कमल सैनी, गिरधारी लाल सैनी, गोकल चंद सैनी, लालचंद सैनी, ओमप्रकाश सैनी, परमानंद सैनी, सर्वेश सैनी, रिंकू सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।