फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दिल्ली में 23 सिंतबर को होगी किसानों की महापंचायत

Sun, 25 Aug 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 03रेवाड़ी। किसान ​यात्रा के दौरान संबोधित करते किसान नेता। स्रोत : मोर्चा
विज्ञापन
कोसली (रेवाड़ी)। किसान नेता रामकुमार निमोथ ने बताया कि किसानों की मांगों को लेकर किसान महापंचायत का आयोजन 23 सितंबर को दिल्ली में किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के घटक संयुक्त किसान मोर्चा के तीन दिवसीय किसान यात्रा को किसान और मजदूरों का समर्थन मिल रहा है। संशोधित बिजली बिल, गरीबों को सालभर काम की गारंटी आदि मांगों को लेकर 23 सितंबर को दिल्ली में महापंचायत होगी। इसकी सफलता के लिए शनिवार को गांव रामगढ़ भगवानपुर, बूढ़पुर, बोडिया कमालपुर, बिहारीपुर, बेरली कला, बेरली खुर्द, बालधन कला, बालधन खुर्द, खुसपुरा, धडोली, फतेहपुरी, टूमना, भुरथला, जाहिदपुर, कोसली, भाकली में किसान यात्रा निकाली गई। इस दौरान राकेश कुमार, राजबीर, अमर सिंह राजपुरा, गजराज, रामफल, किसान नेता अशोक मूसेपुर, सुरेंद्र बेरली कला, लाल सिंह ने संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें