फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक किया

Fri, 15 Mar 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर-18 राजकीय महाविद्यालय से ​शिविर के हरी झंडी दिखाकर रवाना करती मुख्य अतिथि सरपंच
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर-18 स्थित माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की तरफ से शुक्रवार को शिविर का शुभारंभ किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनीता रानी और डॉ. स्वाति के नेतृत्व में आयोजन किया गया। इसमें गांव ढ़ालियावास की सरपंच सुशीला देवी और पति बलराज यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर स्वयंसेविकाओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

पूर्व पंच सुभाष, आरडब्ल्यूए प्रधान सतवीर सिंह, पूर्व पंच सुरेश, शेर सिंह पटेल, पंच कविता यादव, आरएसएस पदाधिकारी सुरेश कुमार, राजपाल यादव, मुकेश कुमार आदि अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव ने स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेविकाओं का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम में स्वयं सेविकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। तान्या ने एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपप्राचार्य राजवीर सिंह तथा एनएसएस एडवाइजरी कमेटी के सदस्य डॉ. धीरज यादव और डॉ. सुनीता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों को पौधे भेंट करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अंत में महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव व मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाते हुए स्वयं सेविकाओं को राजकीय माध्यमिक विद्यालय ढालियावास में 7 दिवसीय शिविर के लिए रवाना किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें