फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लूट के इरादे से की गई थी युवक की हत्या

Fri, 15 Mar 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पैसेंजर ट्रेन में पांच दिन पहले सीट के नीचे खून से लथपथ मिले शव मिलने का मामला अब हत्या में बदल गया है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की जांच में सामने आया है कि लूट के इरादे से युवक की हत्या की गई थी। इससे पहले जीरो एफआईआर दर्ज कर गुरुग्राम भेजी गई थी, लेकिन वारदात की जगह स्पष्ट नहीं होने की वजह से अब रेवाड़ी जीआरपी ने हत्या का मामला दर्ज किया है। युवक के परिवार ने भी लूट के इरादे से हत्या का शक जाहिर किया था।10 मार्च की शाम दिल्ली से रेवाड़ी पहुंची एक पैसेंजर ट्रेन में सीट के नीचे युवक खून से लथपथ पड़ा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद जीआरपी ने गंभीर रूप से घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीने और गर्दन पर चाकू से हमले के निशान मिले थे। शव की पहचान गाजियाबाद के गांव खंजरपुर निवासी आकाश चौधरी (30) के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

सूचना के बाद मृतक का भाई सूरज और परिवार के अन्य सदस्य रेवाड़ी पहुंचे। सूरज के अनुसार भाई आकाश चौधरी मानेसर स्थित मारुति कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था। दस 10 मार्च की दोपहर उसकी अपनी पत्नी से मोबाइल पर बात हुई थी। आकाश ने बताया था कि वह शाम घर आएगा। लेकिन उसी रात पुलिस से उसकी मौत की सूचना मिली। सूरज ने बताया कि आकाश अकसर गढ़ी हरसरू स्टेशन से ट्रेन के जरिए दिल्ली होते हुए यूपी के मोदी नगर आता था।
ट्रेन के गार्ड को इंच्छापुरी स्टेशन के पास खून से लथपथ पड़े होने की जानकारी मिली थी। रेवाड़ी जीआरपी ने 11 मार्च को सूरज की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर गुरुग्राम जीआरपी थाना में भेज दी। जीआरपी चौकी पटौदी के प्रभारी एसआई कृष्ण कुमार द्वारा मामले की जांच की गई और ट्रेन मैनेजर अमित डबास के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन

वर्जन
जांच में घटना जीआरपी गुरुग्राम थाना क्षेत्र में घटित मिला। इसके बाद अब रेवाड़ी जीआरपी थाना पुलिस ने सूरज की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने और लूट का केस दर्ज किया है।-भूपेंद्र कुमार, प्रभारी, जीआरपी रेवाड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें