फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

Wed, 07 Feb 2024 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती आईएमए व कॉलेज स्टाफ। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला मुख्यालय स्थित किशनलाल पब्लिक कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना और रेड रिबन क्लब के वाॅलंटियर्स के लिए मंगलवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की एक पहल प्रयास के अंतर्गत मासिक धर्म, स्वास्थ्य और जागरूकता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रथम चरण में सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने विद्यार्थियों को इस दिवस के बारे में बताया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान डॉ. दीपक यादव ने आईएमए की एक पहल प्रयास के बारे में अवगत कराया। चेयरपर्सन डॉ. पूनम यादव ने और डॉ. नीरज ने ने कार्यक्रम में जानकारी दी। कार्यक्रम में एक रेड डॉट कैंपेन और कल्पवृक्ष गतिविधि भी कराई गई। कार्यक्रम के दूसरे चरण में डॉ. विनीता ने यह बताया कि हम इस दिवस को क्यों मनाते हैं और डॉ. अचल ने मेंसुरेशन की फिजियोलॉजी के बारे में बताया। डॉ. पूनम यादव ने अब नॉर्मल मेंसुरेशन और उसकी जानकारी दी। डाॅ. सुरेखा ने मेंसुरेशन पीरियड में ली जाने वाली डाइट और एक्सरसाइज के बारे में बताया और डॉ. नीरज ने मेंसुरेशन हाइजीन के बारे में अवगत कराया। अंत में इस चरण में की गई सभी गतिविधियों का डॉ. कमलेश सैनी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को आज के कार्यक्रम से सीखने की सलाह दी। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. महेंद्र सांभरिया व डॉ. रेखा शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया।

रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती आईएमए व कॉलेज स्टाफ। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें