फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महिला के साथ मारपीट, पति पर केस दर्ज

Wed, 07 Feb 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। कस्बे के मोहल्ला वैधवाड़ा निवासी एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। बावल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला वैधवाड़ा निवासी सपना देवी ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5 बजे उसका पति राजेश दो लड़कों के साथ घर आकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। वह राजस्थान में अपनी मां के साथ रहता है। पीड़िता ने बताया कि बावल न्यायालय में उनका तलाक का मामला विचाराधीन है, जिसको वापस लेने के लिए उसका पति राजेश बार-बार दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें