संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। नाहड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कैंसर के कारण एवं निवारण विषय पर चर्चा की गई। अध्यक्षता डॉ. सचिन ने की।
डॉ. सचिन ने बताया कि हर वर्ष 7 नवंबर को कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। कैंसर एक गंभीर रोग है जिसमें शरीर की कोशिकाओं का समूह बढ़ने लगता है और कैंसर का रूप धारण कर लेता है। कैंसर किसी भी उम्र में शरीर के किसी भी भाग में हो सकता है। समय रहते इस घातक बीमारी की पहचान की जरूरत को समझने के लिए कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है। कैंसर का सही समय पर इलाज नहीं कराया गया तो यह मौत के खतरे को बढ़ा देता है। कैंसर कई प्रकार का हो सकता है जैसे ब्रेन, प्रोस्टेट, स्तन, किडनी लीवर आदि। पुरुषों में मुंह का कैंसर फेफड़ों का कैंसर पेट में यकृत का कैंसर तथा महिलाओं में स्तन व बच्चेदानी के मुंह का कैंसर होने की ज्यादा आशंका होती है। इस मौके पर जयबीर सिंह बीईई सुरेंद्र एचआई कमलेश एलएचवी सुशीला सुनीता अनीता आईए कृष्ण कुमार युधिष्ठिर तथा आसपास गांवों से आए हुए मरीजों ने भाग लिया।