रेवाड़ी। गांव गुजरीवास में ग्रामीणों को नाटक के माध्यम से मतदान करने के लिए जागरूक करते बच्चे।
रेवाड़ी। गांव करनावास स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय यादव में लोकसभा आम चुनाव में मतदाताओं को जागरूक कर बढ़-चढक़र मतदान करने व मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीनारायण के मार्गदर्शन व सतीश मस्तान के निर्देशन में स्कूल के बच्चों ने नाटक के द्वारा स्वीप अभियान के तहत आमजन को वोट डालने के लिए प्रेरित व जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छात्रा कोमल, रिया, चंचल, संजना, स्वीटी, किशन, रोहित, वंदना, निसीका, एकता व जीया ने करनावास, बिठवाना व गुजरीवास गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को नाटक के लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए जागरूक किया।