धारूहेड़ा। अपराध शाखा-2 धारूहेड़ा इंचार्ज निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव डोहकी निवासी संजीव उफ गोलिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने बताया कि 14 मई को सूचना मिली कि बस स्टैंड धारूहेड़ा में एक युवक अवैध हथियार सहित खड़ा है। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान नजफगढ़ क्षेत्र के गांव सुरहेड़ा निवासी शशिकांत के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध हथियार गांव डोहकी निवासी संजीव उर्फ गोलिया के पास से लेकर आया था।