फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक

Fri, 10 May 2024 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। लोगों को मतदान को लेकर जागरूक करते प्रचार टीम। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
लगातार स्वीप गतिविधियां आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की प्रचार टीम ‘वोट डालने जरूर जाएं’ का संदेश लेकर ग्रामीणों के बीच पहुंच रही है तथा लोक गीतों, भजनों के माध्यम से मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में वोट डालने के लिए प्रेरित व जागरूक कर रही है। वीरवार को सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की प्रचार टीम ने गांव बीकानेर, घुड़कावास, नया गांव व लिसाना में पहुंचकर ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया। जिला प्रशासन ओर से विभिन्न प्रचार माध्यमों व सोशल मीडिया के माध्यम से भी मतदाताओं को वोट डालने के प्रति उत्साहित किया जा रहा है ताकि जिला में मतदान प्रतिशत में प्रभावी बढ़ोतरी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें