फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्लोगन, निबंध, पेंटिंग के माध्यम से वोट देने की अपील

Fri, 10 May 2024 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीहा के रावमावि में एकत्रित हुए विद्यार्थी और अध्यापक। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मतदाता जागरूक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्लोगन, निबंध, पेंटिंग और काव्य पाठ के माध्यम से विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता अभियान का सजग प्रहरी बनने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वीप गतिविधियों से जुड़े साहित्यकार एवं प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने की। स्टाफ सचिव यशपाल आर्य ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित काव्य पाठ प्रतियोगिता में हिमालय सदन, निबंध में अरावली सदन, पेंटिंग में नीलगिरि और स्लोगन में शिवालिक सदन का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। इस अवसर पर प्राध्यापिका अलका ने विद्यार्थियों को चुनावी प्रक्रिया, ईवीएम और वीवीपेट की जानकारी दी। वरिष्ठ प्राध्यापक हरपाल सिंह और कला अध्यापिका लक्ष्मी यादव की देखरेख में जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें