फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया

Wed, 04 Jun 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 16बस स्टैंड पर आमजन को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करते पुलिस की टीम। स्रोत : पुल
विज्ञापन
रेवाड़ी। साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक फुल कुमार की टीम ने बुधवार को बस स्टैंड पर लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

जागरूकता अभियान के दौरान साइबर विशेषज्ञ एएसआई संदीप कुमार व एचसी हरिओम की टीम ने बताया कि आए दिन नए-नए तरीकों से लोगों को ठगा जा रहा है। इन्हें रोकने के लिए जागरूक होने की जरूरत है। जिला रेवाड़ी में साइबर क्राइम थाना, साइबर तेल और साइबर हेल्प डेस्क गठित है, जो लगातार इस दिशा में काम रही है।
इस दौरान उन्होंने साइबर क्राइम संबंधित संचार साथी पोर्टल तथा टेफ्को पोर्टल के बारे में भी बताया जिसमें अपना फोन नंबर इंटर करके पर यह पता लगाया जा सकता है कि एक आदमी के नाम से कितने सिम जारी हुई है। अगर कोई सिम आपने जारी नहीं करवाई है तो आप उसको उक्त पोर्टल पर रिपोर्ट करके बंद करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान साइबर विशेषज्ञ ने सिम कार्ड के माध्यम से, डेबिट कार्ड बदलकर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से, बायोमेट्रिक, क्यूआर कोड स्कैन, सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से दोस्ती, फर्जी कॉल, अनजान व्हाट्सएप वीडियो कॉल, ऑनलाइन लोन देने वाले ऐप, सोशल मीडिया पर रुपयों की मांग करने वालों से, गूगल से कस्टमर केयर नंबर सर्च करने बारे, यूपीआई संबंधी फ्राड के प्रति एवं साइबर ठगी होने पर साइबर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 बारे भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें