फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरूक करते हुए। स
विज्ञापन
रेवाड़ी। बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा व प्रमोद कुमार ने बुधवार को बाल भवन में बावल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा ने प्रतिभागियों को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलवाते हुए बाल विवाह और घरेलू हिंसा से जुड़े कानूनों, उसके दुष्परिणामों और रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरूक करते हुए बताया कि कानून के मुताबिक लड़की की शादी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और लड़के की 21 वर्ष निर्धारित है।
इससे कम उम्र में विवाह कराना दंडनीय अपराध है जिसमें 2 वर्ष तक की कैद और 1 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। यदि बाल विवाह की जानकारी मिलती है तो उसे 112, 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), नजदीकी पुलिस थाने या आंगनबाड़ी वर्कर को तुरंत सूचित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें