फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कलश यात्रा के साथ मां दुर्गा जागरण शुरू

Sun, 28 Sep 2025 11:47 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 10कलश यात्रा निकालती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। राजीव गांधी एनक्लेव सोसायटी में रविवार को कलश यात्रा के साथ मां दुर्गा का जागरण शुरू हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मां दुर्गा मंदिर समिति और सोसायटी वासियों के सहयोग से निकाली गई कलश यात्रा में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की झांकी सजाई गई थीं। सोमवार को सुबह 10 बजे से भंडारा आयोजित होगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि यह आयोजन सोसायटी के सभी निवासियों की एकजुटता का प्रतीक है। संयोजक बलबीर ने भक्तों का स्वागत किया और कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम सोसायटी में सौहार्द बढ़ाते हैं। इस मौके पर नंदकिशोर शर्मा, शंकर लाल शर्मा, सुशील शक्लानी, भवानी शंकर, कृष्णा, जरनैल सिंह, दिनेश शर्मा, द्वारिका प्रसाद गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें