फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी चर्म रोग वायरस : अब तक जिले के गोवंश सुरक्षित, टीकाकरण 16 हजार के पार पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। लंपी चर्म रोग वायरस मामले में जिला रेवाड़ी से राहत भरी खबर यह है कि अभी इस जिले में ऐसा कोई भी मामला सामने नहीं आया है। उधर टीकाकरण का आंकड़ा 16 हजार के पार पहुंच गया है। जबकि पूरे जिले में गोवंश की संख्या 40 हजार बताई जा रही है।
विज्ञापन

उधर पशुपालन विभाग ने जिले की सभी 14 गोशालाओं में टीकाकरण मुहिम पूर्ण करने के बाद खोल खंड के अधिकांश गांवों को कवर कर लिया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक वीरवार को लंपी रोधी 19800 टीकों की नई खेप आ गई थी। अब जिले के पास 39800 टीके उपलब्ध हैं। उधर पशुपालन विभाग के उप निदेशक डा. भूप सिंह के अनुसार लंपी रोधी टीकाकरण अभियान पर उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग निगरानी रखे हुए हैं। 14 पशु रोग विशेषज्ञों की टीमों को जिले की सभी गोशालाओं में दिन में चार बार दौरा करने के निर्देश दिए गए थे। ये सभी टीमें अपने जिले में गोवंश को लंपी वायरस से सुरक्षित बनाने की मुहिम में जुटी हैं। उधर धारूहेड़ा स्थित गोशाला का उप निदेशक डा. भूप सिंह ने वीरवार को दौरा किया और वहां तैनात कर्मचारियों को सजगता बरतने के निर्देश दिए।
गोवंश में बुखार, आंख से पानी आना, नाक से साव चलना, चलने - फिरने में अनिच्छा दिखाना, मुंह से लार गिरना, अचानक दूध घटने जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत निकटतम पशु अस्पताल से संपर्क किया जाए। इसके साथ अगर पशु के शरीर, जैसे सिर, गर्दन, छाती, थनों के आस-पास एवं पैरों में गोल उभार दिखाई देता है या पशु चलने में परेशानी महसूस करता है, तो इसे गंभीरता से लें। समय पर इलाज पशु को वायरस की चपेट में आने से बचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. राजबीर सिंह यादव, एसडीओ पशुपालन विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें