फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान बुद्ध के शांति, अहिंसा और करुणा के संदेश आज भी प्रासंगिक : रमेश

Fri, 01 May 2026 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्
विज्ञापन
रेवाड़ी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश ठेकेदार ने कहा कि भगवान बुद्ध के शांति, अहिंसा और करुणा के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। कांग्रेस सदैव समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध रही है। ये बातें उन्होंने गढ़ी बोलनी रोड स्थित अपने कार्यालय में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की ओर से बुद्ध पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रमेश ठेकेदार और प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल फांडन के नेतृत्व में बुद्ध पूर्णिमा और अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल फांडन ने कहा कि मजदूरों के परिश्रम से ही देश की प्रगति संभव है और उनके अधिकारों की रक्षा करना हर समाज की जिम्मेदारी है। कांग्रेस ने हमेशा मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष किया है और आगे भी करती रहेगी। इस अवसर पर मामराज, राजेंद्र सिंह , मिथलेश, नवनीत, सुदेश, अर्जुन, गौरीशंकर, हरिदास, इंदरजीत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें