फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला रुकवाकर बाइक सवार युवकों ने की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा थाना पुलिस ने ट्राला के आगे मोटरसाइकिल लगाकर रुपये छीनने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों कि पहचान बधराना निवासी जोनी सिंह, हरकेश उर्फ गुल्लु व सुनील के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एएसआई नीतू ने बताया की राजस्थान के अलवर जिला के गांव रैनागिरी की ढ़ाणी निवासी राजबीर ने अपने ट्राला पर जिला के गांव टींट निवासी सुरेंद्र को ड्राइवर रखा हुआ है। राजबीर बुधवार को ट्राला लेकर लेकर गुरुग्राम से भाड़ावास होते हुए खोरी गांव की ओर जा रहा था। जब वह भाड़ावास पीएचसी के पास पहुंचा तो खेतों की तरफ से मोटरसाइकिल पर तीन लड़के आए और मोटरसाइकिल को ट्राला के आगे लगा दिया। दो लड़के दोनों तरफ से ट्राला में चढ़ गए जिन्होंने शराब पी हुई थी। लड़कों ने राजबीर की जेब से 1050 रुपये निकल लिए और गाड़ी का साइड का शीशा तोड़ दिया। तीसरा लड़का मोटरसाइकिल को ट्राला के आगे लगाकर खड़ा हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने राजबीर की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपियों जोनी सिंह, हरकेश उर्फ गुल्लु और सुनील को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें