फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ढाबा संचालक से 10 हजार रुपये लूटे, मांगी एक लाख की रंगदारी

Fri, 30 Jun 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में एक बार फिर चांदराम गैंग के गुर्गे सक्रिय हो गए हैं। एक माह पहले धारूहेड़ा के 75 फीट रोड स्थित एक ढाबा संचालक से कुछ युवकों ने खुद को चांदराम-यशपाल गैंग का सदस्य बताते हुए पिस्तौल के बल पर 10 हजार रुपये लूट लिए। साथ ही युवकों ने ढाबा संचालक से एक लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग गए। शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव कापड़ीवास निवासी विक्की यादव ने बताया कि उन्होंने अपने दोस्त रेवाड़ी निवासी कुलदीप के साथ मिलकर धारूहेड़ा के 75 फीट रोड पर ढाबा खोला है। करीब एक माह पहले वह ढाबा पर बैठे हुए थे। इसी दौरान चार कारों में करीब बीस युवक ढाबे पर पहुंचे थे। उनमें शामिल एक युवक गांव लोकरी निवासी टोम उर्फ तेन सिंह को वह पहले से जानते थे। टोम व अन्य युवकों ने कहा कि वह सभी चांदराम व यशपाल गैंग के सदस्य हैं। यदि यहां पर ढाबा चलाना है तो हफ्ता देना पड़ेगा। युवकों ने पिस्तौल निकाल कर विक्की पर तान दी और ढाबे पर आने पर रुपये देने की धमकी दी। आरोपी धमकी देकर विक्की से 10 हजार रुपये ले गए। उन्होंने इसके बारे में कुलदीप को बताया कि बात को यहीं पर रफा-दफा करने के लिए कहा। विक्की का कहना है कि 26 जून की शाम करीब छह बजे टोम फिर से चार कारों में अपने साथियों के साथ ढाबा पर पहुंच गया। टोम ने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। बुधवार को विक्की ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर-छह थाना पुलिस ने रंगदारी मांगने व धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें