फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर कंपनी कर्मी को बनाया बंधक, फिर एटीएम लेकर निकाले 40 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाला गिरोह सक्रिय है। बदमाशों ने धारूहेड़ा के निकट से बुधवार रात को एक श्रमिक को कार में लिफ्ट देकर बंधक बना लिया। बदमाशों ने पीड़ित को भिवाड़ी ले जाकर एटीएम कार्ड के जरिये बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकलवा लिए और साहबी पुल के निकट फेंक कर फरार हो गए।
विज्ञापन

बदमाशों ने इसी रात धारूहेड़ा व बावल क्षेत्र में भी दो श्रमिकों को लिफ्ट देकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस की नाकाबंदी व गश्त के बावजूद बदमाश तीन जगह वारदात कर फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के दीनपुर नजफगढ़ निवासी बृजकिशोर ने कहा है कि वह बावल स्थित एक कंपनी में कार्यरत है। मंगलवार की रात को वह बावल जा रहा था। धारूहेड़ा बस स्टैंड के निकट से उसने एक कार में लिफ्ट ले ली। साहबी पुल के निकट पहुंचते ही चालक ने दो और युवकों को कार में बैठा लिया। साहबी पुल के पास से बदमाशों ने कार को सर्विस रोड पर मोड़ दिया। एक युवक ने बृजकिशोर की कनपटी पर पिस्तौल लगा दी तथा रुपये निकालने की धमकी दी। बदमाशों ने उनकी जेब से 300 रुपये व मोबाइल छीन लिया तथा आंखों पर पट्टी व हाथ-पैर बांध दिए। युवकों ने बृजकिशोर से परिजनों को फोन कर खाते में रुपये डलवाने की धमकी दी। डर के कारण बृजकिशोर ने अपने एक सहकर्मी को इमरजेंसी बता कर अपने खाते में रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद बदमाश उन्हें भिवाड़ी ले गए और एटीएम का पिन पूछकर भगत सिंह कालोनी स्थित बूथ से 40 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद बदमाश उसे साहबी पुल के निकट फेंककर फरार हो गए। बदमाश उसका मोबाइल लौटा गए। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें