फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें, पुलिस पहरे में बंट रहे सिलिंडर

विज्ञापन
दीक्षा
विज्ञापन
रेवाड़ी। सर्वर डाउन होने से वीरवार को भी सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हुई। बड़ी संख्या में लोग गैस एजेंसी पहुंचने को मजबूर हैं। इसके चलते रेवाड़ी शहर, बावल और धारूहेड़ा में गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस पहरे में सिलिंडर बांटे गए।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले 4-5 दिनों से वे गैस सिलिंडर के लिए एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ऑनलाइन बुकिंग करने पर भी सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हो रही।
एजेंसी के बाहर घंटों इंतजार के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि सुबह जल्दी आकर लाइन में लगने के बावजूद नंबर नहीं आ रहा। अब खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


घरेलू सिलिंडरों की सप्लाई सामान्य : प्रवीण

रेवाड़ी स्थित गैस एजेंसी संचालक प्रवीण चौधरी का कहना है कि सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है बल्कि केवल सर्वर की तकनीकी समस्या के कारण दिक्कत आ रही है। जैसे ही सर्वर की समस्या ठीक होगी, ऑनलाइन बुकिंग और वितरण की प्रक्रिया सामान्य हो जाएगी। डर के चलते कुछ उपभोक्ता जरूरत से ज्यादा सिलिंडर स्टॉक करने की कोशिश कर रहे हैं जिससे एजेंसी पर भीड़ बढ़ रही है। वास्तविकता यह है कि घरेलू सिलिंडरों की सप्लाई सामान्य है। मुख्य परेशानी कॉमर्शियल सिलिंडर की है।


क्या कहना है लोगों का:

बावल स्थित गैस एजेंसी में सिलिंडर लेने पहुंचे सतीश कुमार ने बताया कि 2 दिन हो गए हैं, सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। काफी समस्या हो रही है। अभी खेती का सीजन है। ऐसे में लाइन में लगें या खेती करें, कुछ समझ नहीं आ रहा है। खेती-बाड़ी का काम भी प्रभावित हो रहा है।
सिलिंडर लेने एजेंसी पहुंचे लोगों की पीड़ा, उन्हीं की जुबानी...

गैस एजेंसी में सुठानी गांव से सिलिंडर लेने आई दीक्षा ने बताया कि काफी समस्या हो रही है लेकिन समाधान नहीं है। घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है। महिलाओं के लिए सिलिंडर लेना किसी चुनौती को पार करने जैसा हो गया है।

धारूहेड़ा निवासी मीरा देवी ने बताया कि सिलिंडर समय से नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से काफी चिंता बढ़ गई है। उम्मीद है कि ये समस्या जल्द दूर होगी।

धारूहेड़ा निवासी रोहित सिंह ने बताया कि सिलिंडर न मिलने की वजह से काफी समस्या हो रही है। जल्द इसका समाधान होना चाहिए।


सिलिंडर लेने आए विनय कुमार बोले कि खाना कैसे बनाएं, सिलिंडर ही नहीं है। व्यवस्था में जल्द सुधार होना चाहिए।
-

सिलिंडर लेने पहुंचे नवल सिंह ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग नहीं मिल रही है। पहले तो सप्लाई घर पर आ जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है।

दीक्षा

दीक्षा

दीक्षा

दीक्षा

दीक्षा

दीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें