फोटो : 10विज्ञान प्रश्नोत्तरी में विजेता खिलाड़ी को सम्मानित करते शिक्षक। स्रोत : कॉलेज
धारूहेड़ा। खरखड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में सोमवार को विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसें 6 टीमों ने भाग लिया। कुल 8 चरण में भौतिकी, रसायन, गणित और जीव विज्ञान विषयों से प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में लोकेश, हर्ष और रुद्र प्रताप सिंह की टीम प्रथम रही। लक्ष्मी, अनामिका और शिव परमार की टीम द्वितीय रही। प्राचार्य दयावती ने विजेता टीमों को प्रमाणपत्र प्रदान किए और विद्यार्थियों को विषय संबंधी ज्ञान के साथ-साथ अन्य प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर गणित विभाग से सत्येंद्र , रसायन विभाग से डॉ. मनु कुमार एवं डॉ. कविता यादव और भौतिकी विभाग से डॉ. मीनाक्षी उपस्थित रहे। बीएससी द्वितीय वर्ष से महक ने टाइम कीपर तथा बीएससी प्रथम वर्ष से मुस्कान ने स्कोरर की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में डॉ. मनु कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।