धारूहेड़ा। आरपीएस इंटरनेशनल धारूहेड़ा में शनिवार को ''''छोटा जादूगर'''' (सागर )ने हैरतअंगेज करतबों से दर्शकों को खूब चौंकाया। स्कूल ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों की भारी भीड़ के बीच उन्होंने जादू के अनेक कारनामे दिखाए। रस्सी को छोटे टुकड़ों में काटने के बाद भी ज्यों का त्यों बने रहना, न्यूज़ पेपर से गिलास निकालना, रंग बिरंगी प्लेट से गिलास बना देना, पानी को ग्लिटर में बदलना, रुमाल को रंग-बिरंगी कर देना जैसे अनेक ऐसे जादू थे, जिन्होंने सबको बांधे रखा। एक के बाद एक लगातार जादूगरी ने सभी का खूब मनोरंजन किया। विद्यालय समूह अध्यक्षा पवित्रा राव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का उत्साह बढ़ता है और उनमें नई शक्ति का संचार होता है। विद्यालय प्राचार्या विजयश्री दंडवते ने छोटा जादूगर के इस कारनामे की बहुत सराहना की।