रेवाड़ी। वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्ट्स फेडरेशन के एम्बेसडर एट लार्ज और एशियन बिल्डिंग के महानिदेशक अमित स्वामी को अवार्ड ऑफ ऑनर भेंट करके सम्मानित किया गया है। यह सम्मान विश्व भर में बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस खेल के प्रति 25 वर्षों से किए योगदान के लिए दिया गया है। वहीं, आयरन गेम्स के अध्यक्ष और वर्ल्ड स्ट्रैंथ लिफ्टिंग फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. कोकब अजीम ने सम्मानित किया है। अमित स्वामी को विभिन्न संस्थाओं, खिलाड़ियों, खेल एवं सामाजिक संगठनों ने बधाई प्रेषित की है। संवाद