फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शराब का ठेका हटवाया, महिलाओं ने बांटे लड्डू

Mon, 12 Jun 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
ग्राम पंचायत आरामनगर-कनुका में सरपंच जयवीर योगी को मिठाई ​खिलाती महिला। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव आरामनगर कनूका में लंबे समय से चल रहे शराब के ठेके को हटवा दिया गया है। इस पर गांव की महिलाओं ने खुशी का इजहार करते हुए मिठाइयां बांटी हैं। साथ ही उन्होंने सरपंच का भी धन्यवाद किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत आरामनगर-कनुका में 2021 मे शराब ठेका खोला गया था। गांव की महिलाएं, छात्राएं इस ठेके से बहुत परेशान थीं। इसे लेकर कई बार प्रदर्शन भी हो चुका था। गांव सरपंच व भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयवीर योगी ने आबकारी विभाग से सामंजस्य बैठाकर इसे हटवा दिया था। जयवीर योगी ने महिलाओं को कहा कि पंचायत में अवैध धंधे जैसे नशाखोरी का व्यापार, अवैध हथियार, सट्टा लगवाना या अन्य किसी भी प्रकार का कोई गलत काम करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर थानेदार सुरेंद्र सिंह, रामौतार चौहान, विजपाल योगी, संतोष देवी, पुष्पा देवी, शकुंतला, खिलोनी देवी, कमलेश, लाली, रति देवी, कमला देवी, सोना, भगवती, संतोष, रोशनी, अंजलि, अनुप्रिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें