फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जेवर लेकर घर से नवविवाहिता लापता

Mon, 12 Jun 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंड। कुंड पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव से नई दुल्हन घर से लाखों रुपये का लापता हो गई। महिला का कोई सुराग नहीं लगने पर पति ने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। कुंड चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक युवक ने बताया कि वह एक कंपनी में कार्यरत है। उसकी शादी इसी वर्ष 22 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद निवासी एक युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद वह राजी खुशी यहीं अपनी ससुराल में रह रही थी। 9 जून को वह कंपनी में अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे। सुबह करीब 11 बजे उसकी पत्नी अचानक घर से चली गई। नई दुल्हन के घर नहीं लौटने पर परिवार ने युवक को इसकी सूचना दी।
शाम तक नहीं आने पर परिजनों ने महिला की तलाश शुरू की, लेकिन सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया। जांच करने पर पता लगा कि महिला घर के अंदर रखे लाखों रुपये के गहने भी अपने साथ ले गई। युवक ने अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत पुलिस को दी है। कुंड चौकी पुलिस मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें