फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लायंस क्लब ने जरूरतमंदों को कराया भोजन

Tue, 06 Jan 2026 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : लायंस क्लब रेवाड़ी के सदस्य ‘फीड द हंगर’’ सेवा कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों को भोजन वितरि
विज्ञापन
रेवाड़ी। लायंस क्लब रेवाड़ी की ओर से सोमवार को ‘फीड द हंगर प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को एक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रेलवे रोड स्थित मां अन्नपूर्णा संस्थान के माध्यम से संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इस पुनीत सेवा कार्य का संपूर्ण व्यय लायन अनिल भार्गव (एवरेस्ट वाले) द्वारा वहन किया गया। उल्लेखनीय है कि लायनिस्टिक ईयर 2025–26 में यह सेवा कार्यक्रम क्लब द्वारा छठी बार आयोजित किया गया है, जो समाज सेवा के प्रति लायंस क्लब रेवाड़ी की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
क्लब अध्यक्ष लायन ऋषि सिंहल ने बताया कि लायंस क्लब रेवाड़ी सदैव मानव सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता आया है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन आलोक सिंहल, लायन जितेश गोयल, लायन दीपक अग्रवाल, लायन विपिन भार्गव, अंकेश भार्गव, विकेश भार्गव, प्रिया भार्गव व धर्मपाल गुप्ता सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें