फोटो : 19राजकीय महाविद्यालय बावल में पौधरोपण के लिए एकत्रित हुए विद्यार्थी व लायंस क्लब के पद
बावल। लायंस क्लब ने राजकीय महाविद्यालय बावल में नीम, आंवला, अमरूद, नींबू, मोसंबी, मीठा नीम, गुलमोहर, अशोका व पाम आदि विभिन्न प्रकार के लगभग 50 पौधे लगाए। क्लब के प्रधान लायन ऋषि सिंहल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में लायन अभिषेक गुप्ता (सचिव), लायन दीपक अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), लायन आलोक सिंहल, लायन रितेश भार्गव और लायन जितेश गोयल शामिल रहे। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नमिता और अन्य संकाय सदस्यों मनीष कुमार, सुरेंद्र शास्त्री, ईश्वर सिंह, डॉ. पूजा ग्रोवर, डॉ. नीतू सिंह, उषा कुमारी और डॉ. किरण शर्मा ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। संवाद