फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिले में 17 तक आंधी व बूंदाबांदी के आसार

Sun, 14 Jun 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का दोपहर का दृश्य। संवाद - फोटो : हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुआ आटो
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में 17 जून तक तेज हवा चलने, आंधी और बूंदाबांदी के आसार है। रविवार को सुबह से मौसम सुहावना बना रहा। धूप-छांव होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
मौसम विभाग के अनुसार 17 जून तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के बावजूद वातावरण में नमी बनी रहने की संभावना है। इसके चलते कई क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन

कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और धूलभरी आंधी चल सकती है। इसके अलावा बूंदाबांदी होने की भी संभावना जताई गई है। हालांकि मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल व्यापक या भारी वर्षा की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें