फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दस अक्तूबर को बूंदाबांदी के आसार

Wed, 07 Oct 2026 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में इन दिनों दिन में तेज धूप के बीच गर्मी महसूस हो रही है जबकि सुबह और शाम को ठंड लग रही है। ऐसे में थोड़ी सी भी असावधानी से बीमार होने की आशंका बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार दस अक्तूबर को बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी के आसार है। इसके बाद ठंड में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।
इस तरह 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। सुबह के समय मौसम सुहावना रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होती गई। दोपहर में गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम होते ही तापमान में गिरावट से मौसम कुछ राहत भरा हो गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 10 अक्तूबर से सक्रिय होने वाली मौसम प्रणाली का असर हरियाणा-एनसीआर में दिखाई दे सकता है। दक्षिणी हरियाणा के चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और मेवात में बादलों की आवाजाही के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।
वहीं, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, रोहतक और झज्जर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट ओलावृष्टि भी हो सकती है।
उन्होंने बताया कि एनसीआर-दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण चलने वाली उत्तरी हवाओं से तापमान में बढ़ोतरी पर रोक लगेगी। इसके बाद सुबह के समय मौसम में गुलाबी ठंडक महसूस होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें