विद्यार्थियों संग शपथ लेते पुलिस की टीम। स्रोत : पीआरओ
धारूहेड़ा। पुलिस ने एक निजी स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में धारूहेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद, सेक्टर-6 धारूहेड़ा थाना प्रभारी पीएसआई संजय कुमार व उनकी टीम ने स्कूल में उपस्थित ड्राइवर और अन्य कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा रखने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर पुलिस टीम ने बताया कि देश की अखंडता व प्रभुता को बनाए रखने के लिए संविधान की पालना करना सबका दायित्व है। आइए हम सब मिलकर शपथ लें कि कभी भी कानून की अवहेलना न करके उसकी पालना करेंगे। इस अवसर पर साइबर क्राइम, ट्रैफिक नियमों और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस टीम ने साइबर क्राइम से बचाव के तरीके बताते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी अनजान व्यक्तियों के साथ साझा न करें। साइबर क्राइम के घटित होने की सूरत में तुरंत प्रभाव से हेल्पलाइन नं. 1930 पर काल करें या पुलिस की साइबर क्राइम की वेबसाइट पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।