फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कॉलेज परिसर में दिखा तेंदुआ, पकड़ने के लिए लगाया तेंदुआ

Thu, 16 Oct 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 12सीसीटीवी में कैद हुआ वन्य जीव
विज्ञापन
बावल (रेवाड़ी)। स्थानीय राजकीय महाविद्यालय के परिसर में बुधवार की रात तेंदुआ देखा गया। सुबह कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ नजर आया। कॉलेज प्रशासन की सूचना पर वीरवार को गुरुग्राम से विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय टीम आई। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कॉलेज परिसर में पिंजरा लगाया है।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्र से कुत्ते कई दिनों से गायब हो रहे थे। आशंका होने पर कॉलेज की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो उसमें एक वन्य जीव नजर आया। गौर से देखने पर तेंदुआ होने की पुष्टि हुई। इसकी जानकारी कॉलेज के चौकीदार जितेंद्र ने दी। कॉलेज के आसपास के क्षेत्रों में कई कुत्तों के शव के अवशेष मिले हैं।
कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूचना वन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की गतिविधियों का पता लगाने के लिए इलाके में जाल बिछाने के साथ-साथ कैमरे भी लगाए।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्राचार्य नमिता सिंह ने बताया कि पहले भी हमने जानकारी दी थी लेकिन वन विभाग ने इस पर गौर नहीं किया। सीटीटीवी फुटेज में तेंदुआ नजर आने के बाद डर का माहौल है।
वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। फॉरेस्ट अधिकारी प्रेम कुमार सैनी ने बताया कि गुरुग्राम से विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय टीम बुलाई गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए देर शाम पिंजरा लगाया गया। सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ होने की पुष्टि हुई है। दिन में निरीक्षण किया गया था लेकिन पक्की सड़क होने के कारण कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले।
-
शांत रहें और जानवर को परेशान न करें
बावल और झाबुआ के वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में जुटे हैं। कॉलेज की बिल्डिंग के पीछे पिंजरा लगाया गया है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए आमतौर पर रोशनी और शोर वाले स्थानों पर नहीं रहते हैं। इसलिए लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। वन विभाग की टीम का प्रयास है कि जानवर को बिना किसी नुकसान के पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए। प्रशासन ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे शांत रहें और जानवर को परेशान न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें