धारूहेड़ा। कस्बे में चोर चार किसानों के ट्यूबवैलों से एलईडी टीवी, सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, नोजल व केबल आदि चोरी कर ले गए। धारूहेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में धारूहेड़ा के सुनील कुमार ने कहा कि बीती रात चोर उसके खेत में बनी कोटड़ी का ताला तोड़कर चोर बिजली की केबल चोरी कर ले गए। साथी ही चोर उसके पड़ोसी किसान दिनेश कुमार के ट्यूबवेल से केबल व स्टार्टर, कंवर सिंह के ट्यूबवेल से नोजल व केबल और मनोज कुमार की कोटड़ी से एलईडी टीवी, 3 सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।