फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मी बिहार की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 22 Dec 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मी विहार की महिलाओं ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की मांग करने पहुंची महिलाओं का कहना था कि मंत्री भी जनता के सेवक होते हैं, इसलिए एक समान ही विकास होना चाहिए।
विज्ञापन


ये वही महिलाएं थीं, जिन्होंने दो हफ्ते पहले कथित रूप से राज्य मंत्री की निर्माणाधीन कोठी पर अवैध सीवर लाइन रातों-रात डलवाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम की थी। वहीं पांच दिन पहले इन्हीं महिलाओं ने जनस्वास्थ्य विभाग में अधिकारी न मिलने पर एडीसी से भी न्याय की गुहार लगाई थी।

सोमवार को एक बार फिर लघु सचिवालय में उपायुक्त से न्याय की गुहार लगाने पहुंची लक्ष्मी विहार की महिला बबली, सुनीता, राजबाला आदि का कहना था कि उपायुक्त ने मामले में महीने भर के अंदर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में विकास कार्य एक समान होने चाहिए, मंत्री व नेता भी जनता के सेवक होते हैं। अगर उनके लिए विशेष रूप से सीवर लाइन डाली जा सकती है, तो फिर उनके मकानों तक क्यों नहीं डल सकती।

रेवाड़ी-नारनौल मार्ग पर लगाया था जाम
गौरतलब है कि 10 दिसंबर को लक्ष्मी विहार कॉलोनी की महिलाओं ने सत्तापक्ष के एक प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा कॉलोनी में अवैध रूप से आलीशान कोठी बनाने व कोठी तक अवैध रूप से सीवर लाइन डालने का विरोध करते हुए रेवाड़ी-नारनौल मार्ग पर जाम लगा दिया था।

आरोप था कि कई वर्षों तक धक्के खाने के बाद भी संबंधित विभाग के अधिकारियों ने उनके यहां सीवर लाइन नहीं डाली, जबकि प्रभावशाली व्यक्ति के आदेश पर विभाग ने उसकी कोठी तक अवैध रूप से सीवर लाइन डाल दी। उस दौरान जाम लगा रही महिलाओं के बीच पहुंचे संबंधित विभाग के एसडीओ ने खुद माना था कि यह सीवर लाइन अवैध रूप से डाली गई है और इसे हटा दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

--------------
मामला जानकारी में है। इसे पूरा दिखवाया जाएगा। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।
डॉ यश गर्ग, उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें