फोटो : 09रेवाड़ी। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का स्वागत करते आमजन। स्रोत : प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के गांव सहारनवास से धन्यवादी दौरा शुरू किया।
विधायक ने गांव सहारनवास, लाधूवास अहीर, खड़गवास, बालावास अहीर में बूढ़पुर दौरान किया। इन गांवों में विधायक का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने समस्याएं बताईं जिनका समाधान करने का निर्देश विधायक ने फोन पर अधिकारियों को दिया। इस अवसर पर बीकानेर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल छावड़ी, महिला मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा देवी, डीएम यादव, जसवंत कालूवास, कंवर सिंह खोला, पवन कुमार, महावीर, अशोक कुमार, प्रीतम सिंह, रामरतन समेत सभी गांवों के सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि, पार्टी के अनेकों पदाधिकारी, कार्यकर्ता व काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।