फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 10 साल बाद खुलेगा लॉन टेनिस कोर्ट, प्रशिक्षक नियुक्ति के लिए भेजा पत्र

Fri, 23 Feb 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में वर्षों से उपेक्षित लॉन टेनिस कोर्ट का खेल विभाग द्वारा सुंदरीकरण कर इसे खेलने लायक बनाया जा रहा है। करीब 10 लाख रुपये की लागत से इस मैदान का सुंदरीकरण किया जा रहा है। जिसका खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। करीब 10 वर्ष से इस मैदान को खिलाड़ियों की प्रतीक्षा है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के अभाव में लॉन टेनिस कोर्ट खाली पड़ा रहता था। इसके चलते इसमें जगह-जगह दरारें पड़ गईं थीं। अभी इसकी फिनिशिंग का काम बाकी है। इसके अलावा मैदान के चारों ओर फ्लड लाइट भी लगाई जाएंगी। इससे खिलाड़ी देर शाम तक लान टेनिस खेल सकेंगे। दरअसल, मौजूदा समय में सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए काफी सुविधाएं दे रही है। विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों की नियुक्ति से खिलाड़ियों को इसका लाभ मिल रहा है। इसी क्रम में लॉन टेनिस कोर्ट को भी सुधरने की कवायद शुरू की गई है।

लॉन टेनिस कोर्ट में नहीं आ रहे थे खिलाड़ी

गौरतलब है कि खेल विभाग ने राव तुलाराम स्टेडियम में 10 वर्ष पहले ही लॉन टेनिस मैदान बनाया था। आरंभ में खिलाड़ी कुछ दिन यहां खेलने आते भी रहे थे, लेकिन प्रशिक्षक नहीं होने के कारण खिलाड़ियों का रुझान नहीं बढ़ पाया। जब खिलाड़ी ही नहीं आएंगे तो मैदान की देखरेख भी नहीं हो पाई। स्टेडियम में लाॅन टेनिस का मैदान मानक अनुसार बनाया गया है।
विज्ञापन


लाॅन टेनिस का प्रशिक्षक नियुक्त करने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। मकसद यह है कि जल्द हालात सुधारने के बाद खिलाड़ियों को यहां खेलने का अवसर मिल सके। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


-मदनपाल सिंह, जिला खेल अधिकारी, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें