सड़क हादसे में मृत गोवंश का अंतिम संस्कार की तैयारी करते गौरक्षक। स्रोत : ग्रामीण
खोल। रेवाड़ी-नारनौल राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव पाड़ला के पास सड़क हादसे में मृत गोवंश का गोरक्षकों ने विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। गोरक्षकों ने गोवंश को सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी। गोरक्षकों ने सुबह सड़क किनारे मृत गोवंश को देखा तो इसकी सूचना ढाणी शोभा निवासी गोरक्षक नीरज यादव को दी। सूचना मिलते ही नीरज यादव ने जेसीबी की व्यवस्था करवाई। इसके बाद मृत गोवंश को पाड़ला की बनी में ले जाया गया, जहां गड्ढा खोदकर नमक डालने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। नीरज यादव ने कहा कि गोवंश के प्रति सम्मान और सेवा की भावना हर व्यक्ति में होनी चाहिए। इस मौके पर अंकित यादव मनेठी और दीपक सहित अन्य मौजूद रहे।