फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दखोरा में जवान का किया अंतिम संस्कार

Fri, 19 Apr 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव दखोरा में शहीद के अंतिम संस्कार के दौरान तोपों की सलामी देते पुलिस के जवान। स्रोत
विज्ञापन
कोसली। क्षेत्र के गांव दखोरा निवासी सड़क सुरक्षा संगठन के जवान मांगेराम की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। वह अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। वीरवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव दखोरा पहुंचा। यहां शहीद का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कोसली तहसीलदार जितेन्द्र ने पुष्प अर्पित किए। वहीं जाटूसाना थाना से पहुंचे पुलिस जवानों ने सलामी दी। मुखाग्नि पुत्र ने दी। वह अपने पीछे पत्नी सुनीता, एक पुत्र व एक पुत्री छोड़ गए। इस मौके पर सुरेन्द्र , लायक राम, सुरेन्द्र, विजय पाल, महेंद्र, सहीराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव दखोरा में शहीद के अंतिम संस्कार के दौरान तोपों की सलामी देते पुलिस के जवान। स्रोत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें