फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नम आंखों से सीआरपीएफ जवान को दी अंतिम विदाई

Tue, 26 Dec 2023 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीआरपीएफ जवान के पा​र्थिव शरीर को पुष्प अर्पित करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीआरपीएफ के जवान अशोक कुमार का मंगलवार उनके पैतृक गांव आरामनगर में अंतिम संस्कार किया गया। अशोक कुमार दिल्ली के नरेला में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ होने के कारण सोमवार को उनका निधन हो गया था। 44 वर्षीय अशोक कुमार 2000 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। मंगलवार सुबह उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव आरामनगर लाया गया। शव के साथ सीआरपीएफ के दर्जनों जवान व अधिकारी मौजूद थे। गांव के श्मशान घाट में जवान का अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे सचिन ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर सिंह चनीजा व भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सरपंच जयवीर योगी ने पुष्प अर्पित किए। चनिजा ने कहा कि सैनिकों की बदौलत ही आज हमारी सरहद महफूज है। उन्होंने कहा कि अशोक कुमार सीआरपीएफ में हमेशा राष्ट्र की सेवा के लिए आगे रहे हैं। जयवीर योगी ने बताया कि प्रदेश के हजारों जवान सेना में अनेक पदों पर रहते हुए भारत की सीमाओं को सुरक्षित रखे हुए हैं। इसलिए सैनिकों के सम्मान में हर किसी को जाति पाती भुलाकर आगे रहना चाहिए। अंतिम संस्कार के समय पंच, नंबरदार व अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें