फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिला एम्स संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मंडल

Tue, 26 Dec 2023 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंड। एम्स संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मंडल कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश चंद के नेतृत्व में नई दिल्ली में माजरा एम्स के शिलायनास और निर्माण को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की।
विज्ञापन

समिति के प्रवक्ता कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि 17 दिसंबर को कुंड में आयोजित हुई जन पंचायत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात का समय मांगा था और दो दिन पहले ही पूर्व सांसद सुधा यादव को भी इस आशय का ज्ञापन दिया गया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को 15 जनवरी तक माजरा एम्स का शिलान्यास और निर्माण का आश्वासन दिया है। लेकिन समिति की ओर से धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें