फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज, 3 जुलाई को जारी होगी पहली मेरिट सूची

Thu, 26 Jun 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज है। अभी तक ऑनलाइन पोर्टल पर जिले के सभी संस्थानों में करीब 2175 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं।
आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया तीन चरणाें में आयोजित की जाएगी। पहली मेरिट सूची 3 जुलाई को जारी होगी। इसके बाद दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 11 जुलाई को प्रारंभ होगी, वहीं तीसरे चरण के लिए 22 जुलाई तक संस्था सीटों की जानकारी साझा करेंगी। जिले में 23 राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। इन संस्थानों में विभिन्न व्यवसाय की करीब 3 हजार सीटें हैं।
विज्ञापन

इस बार विद्यार्थियों में तकनीकी और व्यावसायिक ट्रेडों के प्रति खासा रुझान देखने को मिला है। इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, टर्नर, फिटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, वायरमैन, पेंटर (जनरल) और मैकेनिकल ट्रेडों में सबसे अधिक आवेदन आए हैं, जिससे युवाओं की तकनीकी शिक्षा में बढ़ती दिलचस्पी स्पष्ट होती है।
विज्ञापन


हेल्प डेस्क से जानकारी लें विद्यार्थी

जिले के सभी सरकारी व निजी संस्थानों में विद्यार्थियों के सहूलियत के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया गए है, ताकि आवेदन करने आने वाली छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो सके। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक स्थापित हेल्प डेस्क से विद्यार्थी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।

यह रहेगा दाखिले का शेड्यूल :
पहले चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया - 3 जुलाई से 8 जुलाई।
दूसरे चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया - 9 से 15 जुलाई।
तीसरे राउंड के लिए रिक्त सीटों की जानकारी-16 से 22 जुलाई
........
वर्जन :
आईटीआई में शुक्रवार को ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। संस्थानों में विद्यार्थियों के सहायता के लिए हेल्प डेस्क लगाई गई हैं।
-सुनील यादव, प्राचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें