फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइफल साफ करते समय चली गोली से हुई थी सैनिक की मौत

विज्ञापन
गांव अहरोद में सैनिक नवीन को अंतिम सलामी देते हुए सेना के जवान। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
खोल क्षेत्र के गांव अहरोद में रविवार को गमगीन माहौल में सेना के जवान नवीन का अंतिम संस्कार किया गया। सैनिक का पार्थिव शरीर लेकर आए सेना के सूबेदार हनुमान सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नवीन अपनी सर्विस राइफल साफ कर रहा था, तभी अचानक चली गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

23 वर्षीय नवीन कुमार पुत्र विजय सिंह निवासी पटासणी झज्जर बचपन से ही जिला रेवाड़ी के गांव अहरोद में नाना-नानी के यहां रह रहा था। बचपन में ही उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। दो साल पहले वह सेना में भर्ती हुए थे। सैनिक के पार्थिव शरीर के साथ आए सूबेदार हनुमान सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नवीन कुमार अपनी सर्विस राइफल की सफाई कर रहा था कि अचानक गोली चल गई, जिससे उसकी मौत हो गई थी। जैसे ही रविवार सुबह जवान का शव गांव में पहुंचा तो ग्रामीणों की आंखें नम हो गई और नम आंखों से उसको अंतिम विदाई दी गई।
नवीन दो साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह पाठनकोट में 19 पंजाब रेजीमेंट में तैनात थे। सैनिक सम्मान के साथ नवीन का अंतिम संस्कार हुआ। जिला प्रशासन की तरफ से हल्का गिरदावर सतबीर सिंह ने सैनिक को पुष्प अर्पित किए। नवीन अभी अविवाहित थे। एक महीने पहले उनके मामा की मौत हो गई, उस पर छुट्टी नहीं आ सके। जबकि मामा की मौत के दो दिन पहले 24 जून को वह छुट्टी खत्म करके ड्यूटी पर लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें