संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति का लैपटाॅप और मोबाइल फोन चोरी हो गया। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला ओरैया के गांव मिर्जापुर निवासी अभिषेक प्रताप सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में बिहार के जिले पटना के गांव खड़गपुरा हाल बावल निवासी नितेश ने बताया कि वह बावल स्थित एक कंपनी में कार्यरत है। 29 अगस्त को वह जैसे ही कंपनी से बाहर निकला तो कंपनी के बाहर एक लड़के ने उसे बताया कि कंपनी में उसकी नौकरी लग गई है और वह उसके साथ उसके कमरे में रहना चाहता है। इसके बाद नितेश ने उस पर विश्वास कर उसे अपने कमरे में रख लिया। सुबह उठ कर देखा तो कमरे से एक लैपटॉप, एक मोबाइल फोन गायब था। पीड़ित ने बताया कि उसके कमरे से 40 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया है। बावल थाना पुलिस में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।