फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रंगोली में ललिता और मेहंदी में निशु प्रथम स्थान पर रही

विज्ञापन
कन्या महाविद्यालय में ​कार्यक्रम के दौरान सम्मानित करते हुए। स्रोत : कॉलेज - फोटो : मृतक दिनेश गोस्वामी का फाइल फोटो
विज्ञापन
बावल। सरकारी कन्या महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। व्याख्यान के लिए दौलत राम और कुणाल कृष्ण मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय निर्माण में महिलाओं का विशेष योगदान रहा है। इसके लिए छात्राओं को राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की जरूरत है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा ग्रहण करके समाज और राष्ट्रीय निर्माण में अपना योगदान दें, जिससे महिला सशक्तिकरण जैसे कार्यक्रम भी सफल हो और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़े। इस अवसर पर रंगोली, बेस्ट आउट बेस्ट, मेहंदी, हस्तशिल्प कला से बनी हुई वस्तुएं, पेपर कला, पोस्टर मेकिंग सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। रंगोली में ललिता प्रथम, मेहंदी में निशु प्रथम स्थान पर रही। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्राचार्य ममता गुप्ता ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर है। पढ़ाई के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन करें। इस अवसर पर पूनम देवी, राजेश बंसल, महेश कुमार और अन्य छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें