फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांव निखरी के ललित वायुसेना में बने पायलट

Mon, 15 Jun 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
लोगों के साथ चर्चा करते शक्ति केंद्र प्रमुख कैलाश चंद जांगिड़। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव निखरी के युवा ललित भाटोटिया ने वायुसेना में पायलट बनकर पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। ललित भाटोटिया बलबीर सिंह के पौत्र और नरेश कुमार के पुत्र हैं।
विज्ञापन

ललित ने 29 दिसंबर 2024 को प्रशिक्षण शुरू किया था। कठिन चयन प्रक्रिया, कठोर सैन्य प्रशिक्षण और विभिन्न तकनीकी एवं उड़ान संबंधी परीक्षाओं को पार किया।
13 जून को आयोजित कमीशनिंग समारोह में ललित भाटोटिया को भारतीय वायुसेना में पायलट अधिकारी के रूप में कमीशन किया गया। इस अवसर पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा उन्हें फ्लाइंग बैज प्रदान किया गया।
फ्लाइंग बैज प्राप्त करना किसी भी प्रशिक्षु पायलट के लिए उसके कठिन परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की पहचान माना जाता है।
ललित के परिवारजनों ने बताया कि बचपन से ही उनमें देशभक्ति की भावना थी और वह भारतीय वायुसेना में अधिकारी बनने का सपना देखा करते थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई और तैयारी के दौरान निरंतर मेहनत की तथा कभी भी अपने लक्ष्य से विचलित नहीं हुए। आज उसी मेहनत का परिणाम है कि वह भारतीय वायुसेना में पायलट के रूप में देश सेवा का गौरव प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें