श्री शिव रामलीला समिति की तरफ से आयोजित रामलीला। स्रोत : समिति
रेवाड़ी। नई अनाज मंडी स्थित श्री शिव रामलीला समिति की रामलीला के नौवें दिन रावण-अंगद संवाद, अंगद की रामदल में वापसी, लक्ष्मण के मूर्छित होेने, कालनेमि वध और हनुमान के संजीवनी बूटी लाने का मंचन किया गया। रावण-अंगद संवाद को दर्शकों ने खूब सराहा।
समिति के महासचिव दीपक मंगला ने बताया कि नौवें दिन की रामलीला का शुभारंभ दिनेश कुमार ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर रेवाड़ी की नवनियुक्त एएसपी दीपिका अग्रवाल भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन केवल कथा नहीं, बल्कि जीने की कला है। श्रीराम ने मर्यादा में रहकर जीवन जीने की सीख दी। वे आदर्श पुत्र, भाई, मित्र और न्यायप्रिय राजा थे। इस अवसर पर एएसपी दीपिका अग्रवाल ने उपस्थित दर्शकों को यातायात नियमों की पालना करने की शपथ भी दिलाई। संचालन एडवोकेट भूपेंद्र गुप्ता ने किया।